वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति अलीगढ़ द्वारा शनिवार को पुरुषोत्तम मास की एकादशी गौ सेवा कार्यक्रम राधा रमन गौशाला निराश्रित घायल गायों की गौशाला सासनी गेट पर शाम को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। समिति ने कान्हा राधारानी गौ माता के भजन गाकर नृत्य किया। 300 गौ माताओं को भोजन के रूप में हरा चारा, गुड़ की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष दर्शन गुप्ता,सचिव नूतन गुप्ता,कोषाध्यक्ष रेनू रानी,नीरजा गुप्ता,कल्पना डी ज्वैलर,साधना,सीमा हेम,भूमि,नेहा,मिश्री,पुण्य,प्रभु अन्य सक्रिय सखियां उपस्थित रही।विशेष रूप काफी बच्चे इस कार्यक्रम में रहे उन बच्चों ने गौ सेवा देखी और घायल गायों के उपचार के लिए प्रबंधक से प्रार्थना की। गौ सेवा में दया करुणा संस्कार धर्म का मिलाजुला रूप इस उत्सव स्वरूप कार्यक्रम में नजर आया।