भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ बुधवार को अचानक वृंन्दावन के परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नींव करौरी के आश्रम पर पहुंच गए। उन्होंने समाधि स्थल के दर्शन किये। दोनों ने वहां पर करीब एक घंटे तक ध्यान लगाया। विराट और अनुष्का के आने की खबर पर आश्रम के बाहर उनके फैन्स की भीड़ जुट गई। आश्रम नेविराट-अनुष्का को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया है। विराट और अनुष्का बुधवार सुबह विराट कोहली और अनुष्का मास्क लगाये हुए थे। अनुष्का सफेद रंग का कुर्ता पहने हुई थीं जबकि क्रिकेटर विराट कोहली ने कालेरंग की ऊनी टोपी,मिलिट्री कलर की जैकेट,कालेरंग की टीशर्ट और ग्रेकलर का लोअर पहन रखा था। दोनों के उनके आने का कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया था। सुबह दोनों अचानक आश्रम पहुंचे। उनकी गाड़ी सीधे आश्रम के अंदर गई। वहां उन्होंने सबसे पहले हनुमान जी के दर्शन किये। इसके बाद उन्होंने बाबा के समाधिस्थल के दर्शन किये। विराट और अनुष्का दोनों इसके बाद बाबा की कुटिया में पहुंचे, जहां दोनों ने करीब एक घंटे तक ध्यान लगाया। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का वृंदावन के एक होटल में ठहरे हुए हैं। दोपहर का भोजन व ेहोटल में ही करेंगे। शाम को बांके बिहारी के करेंगे दर्शन करने भी जा सकते हैं। विराट कोहली और अनुष्का का कार्यक्रम गोपनीय रखा गया। यहां तक कि आश्रम के भी अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। सुबह करीब 9.15 बजे जब दोनों आश्रम पहुंच गये,तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। विराट और अनुष्का के आश्रम में प्रवेश के बाद आश्रम का गेट बंद कर दिया गया।