सारथी के चैयरमेन सौरभ बालजीवन और सारथी की पूरी टीम ने आज भोजन वितरण कर संजीव राजा को उनके अवतरण दिवस पर उनको याद कर श्रद्धांजलि दी। अंकित स्वास्तिक ने बताया कि पूर्व विधायक संजीव राजा के आज ही के दिन उनका जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता था। संजीव राजा अलीगढ़ की शहर विधानसभा से MLA थे। भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जाना माना चेहरा थे। इसके साथ ही वह अलीगढ़ के प्रमुख वैश्य समाज का भी जाना माना चेहरा थे। राम मंदिर आंदोलन के दौर में सक्रिय भूमिका निभाते हुए वह भाजपा में एक चर्चित चेहरा बनकर उभरे थे। आज डबल इंजन की सरकार 2024 की तैयारियों का बिगुल अलीगढ़ से बजा चुके हैं। सारथी आपका साथी एक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष ऋषभ गर्ग की अध्यक्षता में उनकी जन्मदिन पर खिचड़ी भोज वितरित कराया गया। जिसका शुभ आंरम्भ उनकी पत्नी एवं विधायक मुक्ता राजा और उनके पुत्र हर्षित ने अपने हाथों से खिचड़ी भोज बांटकर किया। इस अवसर पर सारथी के साथी अभिनव ,शिखर,प्रतीक,शोभित,भव्य,दीपक,लोकेश सीए , पुनीत,शिखर, शौर्य, सौमित्रा आदि साथी रहे मौजूद।