Spread the love

किसानों के मसीहा औऱ पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौ.चरन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर जाट भवन में हवन करके व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिन प्रतिभाशालियों को सम्मानित किया गया उनमें डॉ.हर्षा चौधरी,हेमन्त चौधरी पी.सी.एस. विनीता सिंह,आईआईटी सोनम चौधरी,दौड़ के लिए राजेन्द्र सिंह,डॉ. एम.पी.सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह,उन्नत किसान गोपाल प्लाइंग ऑफिसर अमित चौधरी,अमन चौधरी,जतिन चौधरी के अलावा पार्षद लतेश चौधरी समेत अनेक लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान यहां कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन के संस्मरण साझा किए गए जबकि यहां मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार सरोहा इन्कम टैक्स कमिश्नर, मनोज चौधरी एक्ससीएन एडीए, एमएलसी एवं राजस्व मंत्री अनूप प्रधान,विधायक पूर्व मंत्री जयवीर सिंह रहे जबकि इनके अलावा यहां पर वपूर्व विधायक सत्यपाल सिंह,जिला अध्यक्ष चौधरी कल्यान सिंह,जाट महासभा महासचिव चौधरी दिगंबर,पार्षद लतेश चौधरी सहसचिव जाट महासभा,मीना कुमारी,उमेश कुमारी,सुभाष डागुर,जय प्रकाश काका,जितेन्द्र सिंह होरपुर, सुरेश कुन्तल,श्याम कुन्तल,मुकेश समर,बहोरी सिंह,बिजेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष जाट महासभा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।वहीं इस कार्यक्रम का सफल संचालन अरविन्द सवेदित ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *