Spread the love इनरव्हील क्लब अलीगढ़ की महिला सशक्तिकरण के लिए 17 अगस्त को मैरिस रोड़ स्थित धर्मपुर कोटयार्ड में प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें महिलाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल होंगे और मनोरंजन के लिए गेम भी होंगे। उद्घाटन सुबह दस बजे मेयर प्रशांत सिंघल करेंगे। इसमें हर दो घंटे में ग्राहकों के लिए लकी ड्रा की भी व्यवस्था है। प्रदर्शनी से जो धनप्राप्त होगा, उसे सामाजिक कार्यों में खर्च किया जाएगा। 16 अगस्त को अपने क्लब का अधिष्ठापन समारोह व आधिकारिक विजिट है। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 311 की गवर्नर संध्या गुप्ता होंगी। तीज का त्योहार भी क्लब की सदस्य मनाएंगी। इनरव्हील क्लब अंतरराष्ट्रीय संस्था है। जेल में भी महिलाओं से सामान बनवाकर बेचकर उनकी आजीविका का साधन बनती है। इस मौके पर डॉ. दिव्या लहरी, अध्यक्ष संगीता सिंघल, अंजलि गर्ग, क्लब की सचिव पूनम, कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता, एडिटर अंजलि कोडिया, प्रीति वाड्रा, कनक, नजमा मसूद, अंजलि गर्ग, दीपाली, तूलिकी, डौली, सविता, मधू मित्तल, नीलम बगाई, लवीना उपस्थित रहे। Post navigation महानगर में 20 अगस्त को होगी पुष्पेंद्र गर्जना,पधारेंगे अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन नोडल अधिकारी ऋतु पुनिया के नेतृत्व में हो रहा तिरंगा वितरण