Spread the love

प्रदेश के मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी “ ने अलीगढ़ आगमन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पूर्व की तमाम विसंगतियों को दूर करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश पुनः सरकार का गठन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को 01 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाये जाने के लिये तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। 01 ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में अपेक्षा से कहीं अधिक 33 लाख 50 हजार करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है, जो प्रदेश के विकास एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था को दर्शाता है। सुमित सर्राफ ने मंत्री को उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर समिट की सफलता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश के मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री प्रदेश औद्योगिक प्रदेश बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्रियल एरिया में पूर्व विधायक स्व0 संजीव राजा की याद में पार्क भी बनाया जाएगा।मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कार्यक्रम से पूर्व मान प्रणाम ग्रहण किया। मंत्री ने श्री गणेश प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदोपरांत शेखर सर्राफ टाउन एरिया मॉडल का लोकार्पण भी किया। मंत्री जी ने मुख्य द्वार पर लगाई जाने वाली पटि्टका का भी अनावरण किया। सुमित सर्राफ एवं अमित सर्राफ ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विभिन्न समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा भी मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *