सोमवार को बंदे भारत सामाजिक संस्था ने अलीगढ़ की बीमा नगर कॉलोनी सूत मिल पर स्थित एक गरीब परिवार कश्मीरी देवी की बेटी का कन्यादान किया। संस्था ने कन्या की शादी में रोजमर्रा में प्रयोग की जाने वाले सभी सामानों को भेंट किया। इस कन्यादान में संस्था के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री नीरज प्रजापति ,हिमांशु गुप्ता, बंटी सिंह, शोभा गुप्ता , सुबोध गुप्ता, चंद्र रतन अग्रवाल ,जितेंद्र बंसल ,समीप बासनी आदि अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया कर कन्या को आशीर्वाद देकर ससुराल विदा किया।