Spread the love

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली, अलीगढ़-कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी सूरज सिंह ने सलमान साहिद को अलीगढ़ महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया। जिसकी सूचना मीडिया को विज्ञप्ति के माध्यम से बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने दी,बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली, अलीगढ़-कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी सूरज सिंह ने सलमान साहिद को अलीगढ़ महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया। जिसकी सूचना मीडिया को विज्ञप्ति के माध्यम से बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने दी। जिसमें उन्होंने कहा कि बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अलीगढ़ नगर निगम के महापौर पद का प्रत्याशी सलमान साहिद को घोषित किया है।बसपा से महापौर प्रत्याशी सलमान साहिद एक साल पहले समाजवादी पार्टी में थे। सपा ने विधानसभा चुनाव में सलमान साहिद को कोल से टिकट दी थी। बाद में पार्टी ने सलमान साहिद का टिकट काट
कर कोल से अज्जू इशहाक को अपना प्रत्याशी बना दिया था। इस पर सलमान साहिद ने सपा को छोड़ बसपा की सदस्यता ले ली थी। सपा और बसपा के प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी घोषित करने पर विचार कर रही है। 16 या 17 अप्रैल को कांग्रेस-भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *