Spread the love पूर्वसांसद व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेन्द्र सिंह ने सोमवार को बढ़ा प्रभावित क्षेत्र टप्पल का दौरा किया। कहा कि नौ सालों में भाजपा ने यमुना के किनारे वाले गांवों में पत्थर तक नहीं रखवा पाई। बाढ़ पीडि़तों की मदद केवल दिखावा साबित हो रही है। शासन प्रशासन सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है। यमुना नदी ने दर्जनों गांव को चपेट में ले लिया है। किसानों, मजदूरों के जानवर बाढ़ में फसेहैं। ट्रैक्टर तक डूब चुके हैंऔर धान की फसल समाप्त हो चुकी हैं। मकान गिर रहे हैं घरो में सांपों का प्रकोप बना हुआ हैं। सरकार व प्रशासन खाना पूर्ति कर लीपापोती में लगे हुए हैं। मेरे द्वारा 70 करोड़ रूपये के बंधा बनवाये गए थे, अगर वो बंधा न बने होते तो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र डूब चुके होते। डीजल के अभाव में नौकाये खड़ी हैं और औपचारिक के रूप में स्टीमर पी.ए.सी. के ट्रक में लदे खड़े हैं। महाराजगढ़, किशनगढ़, घरबरा, शेरगढ़, रामगढ़ी, मालव, पालर, उटासनी, पखोदना, डपीपली, जलालपुर, शेखुपुर के किसानों को सरकार मुआवजा दे। Post navigation श्री गंगा सेवा समिति ने चिकित्सकों को सम्मानित अलीगढ़ जिला इकाई के अंतर्गत पांच औद्योगिक क्षेत्रीय इकाई का गठन किया जाएगा: राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग