Spread the love
भारतीय जनता पार्टी जनपद अलीगढ़ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल ने एएमयू के पूर्व कुलपति भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारिक मंसूर से उनके निवास पर अंग वस्त्र व पगड़ी पहनकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया। भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम जीनवाल ने कहा कि यह अलीगढ़ के लिए बड़ी खुशी की बात है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व अलीगढ़ को महत्त्व देते हुए तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार प्रकट करते हैं। तारिक मंसूर साहब बहुत ही नेक दिल वतन परस्त और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित रहे हैं। हम सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास यह भारतीय जनता पार्टी का एक नारा ही नहीं भारतीय जनता पार्टी के संस्कार हैं और पार्टी ने यह साबित कर दिया। बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारीख मंसूर ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे यह सम्मान दिया है उस सम्मान का सम्मान तभी होगा जब हम उत्तर प्रदेश से 80 में से 74 सीट भारतीय जनता पार्टी की विजय की थाली में रखेंगे। इस मौके पर जोनू वाल्मीकि, गौरव वाल्मीकि, मुन्नालाल वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *