भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं किसानों ने प्रदेश कार्यालय पर चल रही अनिश्चितकालीन महापंचायत में भाग लिया महापंचायत को संबोधित करते हुए डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने कहा 75 साल न जाने कितने आयोगों का गठन किया गया कि देश में 80% आबादी जो कि किसानों की रहती है उसकी समस्याओं को निराकरण के लिए आज तक कोई आयोग नहीं बनाया गया सभी सरकारों ने किसानों को वोट बैंक समझ कर यूज़ किया भारतीय किसान यूनियन भानु एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने किसान आयोग के गठन की मांग को हर मंच पर उठाया है।जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा हमारे संगठन की मांगे प्रदेश सरकार ने नहीं मानी तो आंदोलन उग्र होगा आज फिरोजाबाद तहसील में ताला पड़ा हैप्रत्येक तहसील में भारतीय किसान यूनियन भानु के सिपाही ताला डालने पर मजबूर होंगे ।आज महापंचायत में भाग लेने वालों में बंटी ठाकुर राजू ठाकुर भास्कर पचौरी उदय प्रताप सिंह अमीना बेगम गवेन्द्र सिंह कुलदीप सिंह रामपाल सिंह महेंद्र प्रधान जंगल वाली भगवानदास चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।