महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम जीनवाल ने अपने साथियों सहित अलीगढ़ के सर्किट हाउस पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम जीनवाल ने संजीव मित्तल का अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के मौके पर महर्षि वाल्मीकि सेना के बैनर तले स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने बहुत ही सादगी के साथ अपने स्वागत के मौके पर आभार प्रकट किया। इस मौके पर अलीगढ़ मंडल आयुक्त महोदय आदरणीय नवदीप रिणवा एवं जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह एवं अलीगढ़ मंडल के प्रशासनिक अधिकारी और सहकारिता प्रकोष्ठ के वृत क्षेत्र के उपाध्यक्ष मनीष चौहान, नरेश वाल्मीकि, मुन्ना लाल वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।