अलीगढ़ प्रशासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के युवा नेताओं पर गलत तरीके से लगाये गये फर्जी मुकदमों को लेकर आज भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। जिसमें कि अलीगढ़ प्रशासन द्वारा भाजपा के युवा नेताओं में विनय वार्ष्णेय, सन्जू बजाज, संजय शर्मा, हर्षद हिन्दू, राकेश साहय, सरदारा बंटी सिंह, एंव ब्रजेश कंटक आदी लोगों पर अलीगढ़ प्रशासन् द्वारा झूठे मुकदमों की झडी लगा दी है जो कि निदंनीय है। भाजपा के आलाधिकारीयों ने भी अलीगढ़ प्रशासन से इस कार्यवाही की ठोस निंदा की है। भाजपा के महानगर सह मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से ही सोशल मीडिया पर अलीगढ़ प्रशासन् के खिलाफ युवा नेताओं ने काली पट्टी बांधकर सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है अगर इस तरह प्रशासन द्वारा गलत तरीके से अपनी मनमानी चलाकर भाजपा के नेताओं पर जिला प्रशासन मुकदमे लगाने का कार्य करेगा। तो भाजपा के युवा कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेंगे अभी तो काली पट्टी बांधकर यह अलीगढ़ प्रशासन के खिलाफ केवल सोशल मीडिया पर एक सुर में आवाज बुलंद की है आगे भी इसी तरह प्रशासन का विरोध लगातार जारी रहेगा।