भारत जोड़ो यात्रा के चलते कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि,होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के चलते एक व्यक्ति ने राहुल गांधी को गले लगाने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ कर हटा दिया।राहुल गांधी जब होशियारपुर के दसूहा से अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहे थे तभी उनके पास एक व्यक्ति पहुंच गया। व्यक्ति ने राहुल गांधी से गले लगने की कोशिश की। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों और सुरक्षाबलों के जवानों ने उसे तुरंत वहां से दूर किया। यह शख्स राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उनके पास पहुंचा था।