

भारत विकास परिषद वैभव शाखा दायित्व ग्रहण एवं दीक्षा समारोह का आयोजन रविवार को राधा वन, आगरा रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर प्रशान्त सिंघल एवं शहर विधायक मुक्ता राजा, क्षेत्रीय महासचिव अनुराग दुबलिश द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संरक्षक जेपी गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय बैंक प्रान्तीय अध्यक्ष, तथा वैभव शाखा के संरक्षक संजीव वार्ष्णेय फन्नू, उमेश वार्ष्णेय सरकौड़ा व विष्णु भईया द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शाखा के संस्थापक अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय वैभव द्वारा कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया तथा आभार प्रकट किया एवं कार्यक्रम का संचालन महिला संयोजिका डॉ. नीलिमा जोशी एवं दीप्ती वार्ष्णेय द्वारा किया गया अधिष्ठापन अधिकारी प्रभात वार्ष्णेय रजनीश प्रान्तीय महासचिव ने सत्र 2023-24 के अध्यक्ष सुमित गोटेवाल, सचिव सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमित सांईन्टिफिक एवं महिला संयोजिका डॉ. नीलिमा जोशी को दायित्व ग्रहण कराया। वैभव शाखा नए सत्र में नए आयाम स्थापित कर ब्रज प्रदेश में ही नहीं अपितु राष्ट्र में भी नए आयाम स्थापित करेगी। डॉ. गिरीश वार्ष्णेय प्रान्तीय संगठन सचिव ने नई कार्यकारिणी एवं समस्त नवीन सदस्यों को दीक्षा दिलाई कार्यक्रम में अंकित वार्ष्णेय ट्रेडर्स, अमित नवमान, रोहित पीतल, हिमांशु खुशबू ऑटो, मनोज गुप्ता लकी, रितेश वार्ष्णेय, दीपम गुप्ता, मनोज गुप्ता छोटू, रोहित वार्ष्णेय वंशिका, डॉ. विजयकान्त, मधुर कौशिक, आशीष राजा, अभिषेक वार्ष्णेय, निखिल वार्ष्णेय, धनन्जय वार्ष्णेय, भास्कर वार्ष्णेय, अनुराग पाण्डेय, प्रवीन गुप्ता, प्रगति तायल, करिश्मा गुप्ता, राखि नवमान, अनुष्का गुप्ता, तनु गुप्ता, मोहिता मित्तल, श्वेता आदि शाखा के सदस्य उपस्थित रहे।