श्री मंगलेश्वर महादेव प्रांगण में सुबह से ही जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की भीड़ का तांता लगा रहा। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से भोले बाबा का रुद्राभिषेक कराया गया। इस मौके पर पंडित जी ने बताया कि आज सोमवती अमावस्या के दिन भक्तों को भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। रुद्राभिषेक राजघाट से आए पंडित आचार्य महेश चंद्र व्यास द्वारा संपन्न कराया गया। रुद्राभिषेक में पंडित जी के मंत्र उच्चारण से मंदिर प्रांगण भोले बाबा की भक्ति में रम गया। रुद्राभिषेक में भगवान भोलेनाथ के 108 नाम द्वारा पूजा-अर्चना के बाद रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आरती हुई इस रुद्राभिषेक में अंकित वार्ष्णेय, लकी बालाजी , तन्मय वार्ष्णेय, सुमित साइंटिफिक, लकी तनिष्का, आशीष राजा, राहुल पंडित रजत वार्ष्णेय सहित अन्य लोग शामिल थे।