Spread the love

मकर संक्रति 14 जनवरी को होती हैं |पर कुछ लोग इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रति मनाएंगे। वैसे तो संक्रांति के बाद ठंड थोड़ी काम हो जाती हैं ,पर इस बार मकर संक्रति के दिन से ठंड कुछ और बढ़ जाएगी।इस बार मकर संक्रति का मौसम आपकी यादों में बस जाएगा | रविवार 15 जनवरी से फिर से बर्फीली हवा लोगों को सतयंगी। इस दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, इस समय उच्च हिमालयी क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के उपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी व मैदानी इलाकों बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 16, 17 व 18 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया हैं| अनुमान है कि,तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

चार प्रदेश में बारिश की कारी भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में शनिवार से 17 जनवरी तक रात और सुबह के समय घना कोहरा और बारिश की भविष्यवाणी की है।

शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

घने कोहरे की संभावना

अगले तीन दिनों में मौसम विभाग के अनुसार जम्मू ,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 15-17 जनवरी के दौरान और उत्तर मध्य प्रदेश में 16-17 जनवरी के दौरान घने कोहरे की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *