Spread the love

मंडलायुक्त नवदीप रिणवा द्वारा निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शासन की शीर्ष प्राथमिकता बिंदुओं में है। मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट की माॅनिटरिंग मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ ही पीएमओ द्वारा भी की जा रही है। शीर्ष प्राथमिकता वाले इस प्रोजेक्ट निर्माण में मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। लापरवाही एवं समय का ध्यान न रखने के कारण पहले ही कार्यदायी संस्था पर अर्थदंड आरोपित किया जा चुका है। मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान एस0डी0 आर्य प्रोजेक्ट मैनेजर ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट्स एवं जितेंद्र सिंह साइट इंचार्ज डिजाइन एसोसिएट्स आईएनसी से परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में पर्यवेक्षण कार्य देख रहे अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विश्व बैंक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि ईपीसी मोड पर निर्माणाधीन राज्य विश्वविद्यालय 100.351 एकड़ में प्रस्तावित है। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के साथ ही थ्री डी नक्शे का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा करने का समय अत्यंत ही नजदीक है, मानव श्रम, तकनीक एवं मशीनों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को शहरी फीडर से आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। कार्यदायी संस्था को विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक अभियंता अरविंद कुमार, दिशा अग्रवाल एवं अन्य सबंधित उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *