मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चंद्रयान-3 की सफलता पर एक आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की प्रधानाचार्य ने सब को बधाई दी। स्कूल की प्रधानाचार्य आरती मित्तल ने बच्चों को चंद्रयान-1, चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 से जुड़ी कई रोचक जानकारियां बताई। उन्होंने चंद्रयान को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजें, वजन, यान, लैंडर, रोवर आदि की जानकारी दी। इस पर बच्चों ने बहुत उत्साहित होकर कई सवाल पूछे। सीनियर लड़कों ने एहम भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिकों की जीवन परिचय बताया। सभी लोगों ने देशभक्ति गीत गाए। प्रधानाचार्य आरती मित्तल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप भी इस मंजिल पर पहुंच सकते हैं।