Spread the love

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के निर्देशानुसार तथा करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान की संस्तुति पर ममता सिंह के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों तथा संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व द्वारा ममता सिंह की करणी सेना महिला शक्ति का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया तथा कृष्णा गुप्ता को जिला प्रभारी महिला शक्ति महिला शक्ति , गौरी तोमर को जिलाध्यक्ष महिला शक्ति, भावना चौहान को महानगर अध्यक्ष महिला शक्ति एवं सुगंधी वार्ष्णेय को महानगर प्रभारी महिला शक्ति नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्तियों की घोषणा होते ही करणी सेना की समस्त टीम में खुशी की लहर छा गई एवं नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।वहीं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरी उतरेंगी तथा संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *