क्वार्सी -एटा बाईपास रोड स्थित शताब्दी नगर में अलीगढ़ महानगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक लॉज में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आगन्तुकों ने संगीत की मधुर- मधुर धुनों पर होली/ भक्ति रस के गीतों का तथा संगीत अकादमी के बच्चों द्वारा राधा कृष्ण के स्वरूपों में नृत्य की झांकियों में मंत्रमुग्ध होकर एकाग्र चित्त भाव से कार्यक्रम का आनन्द लिया। इस कार्यक्रम के संयोजक वी.एस.पॉल महानगर उपाध्यक्ष ने आए हुए सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। होली मिलन कार्यक्रम में अलीगढ़ महानगर अध्य़क्ष डा विवेक सारस्वत , सांसद मा० सतीश गौतम, कोल विधायक मा० अनिल पाराशर एड०, पूर्व महापौर शकुन्तला भारती, भूतपूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, महानगर महामंत्री वैभव गौतम, महानगर उपाध्यक्ष यतेन्द्र वाई. के. , महानगर, महानगर कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल भट्टा वाले, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र गुप्ता ,हिमांशु शर्मा, महानगर आई.टी. संयोजक विक्रांत गर्ग, महानगर सोशल मीडिया संयोजक आदित्य अग्रवाल,योगेश राजपूत “पंकज वर्मा, अमित सिंह बघेल, प्रमोद बघेल, रनवीर सिंह बघेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देव वर्मा, मंडल अध्यक्ष कवारसी देवेंद्र शर्मा, अनिल कुमार बघेल, मडराक मंडल महामंत्री पंकज सारस्वत एवं अध्यक्ष राधेश्याम, जय गंज मंडल अध्यक्ष देवन्द्र सैनी, महानगर से मंजू सैनी, महिला मोर्चा की दया शर्मा, अल्का अग्निहोत्री, अश्वनी अग्निहोत्री, नीरज कुमार बघेल आदि सहित अनेक भाजपाइयों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी ने उत्तम व्यवस्थित कार्यक्रम के लिए संयोजक वी. एस. पॉल महानगर उपाध्यक्ष का धन्यवाद किया।