उ.प्र. की प्रमुख सामाजिक संस्था मानव उपकार का 24वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ सर्वधर्म समभाव के प्रतीक चिन्ह पर माल्यार्पण कर संरक्षक गोविंद अग्रवाल, आशुतोष वार्ष्णेय, सरदार खजाना सिंह , निशीध जैन , हाजी नूरुद्दीन , राजकुमार वार्ष्णेय ,डॉक्टर जावेद अख्तर और विपिन बिहारी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन अरूण तिवारी ने किया। वहीं, आगन्तुक मंचासीन अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर और पटका पहनाकर संस्था पदाधिकारी प्रवीन वार्ष्णेय गप्पू, रतन वार्ष्णेय,गिर्राज शर्मा, हरेकृष्ण मुरारी, अशोक गोल्डी,ज्ञानेंद्र चौहान, विष्णु पीतल, जितेंद्र टीडी, सत्य नारायण दीक्षित, कमल गुप्ता, ओपी वर्मा, हाजी नूरूद्दीन आदि ने किया। मानव उपकार संस्था के संस्थापक सदस्य और अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि संस्था द्वारा स्थापना वर्ष 2000 से अब साम्प्रदायिक सौहार्द को कायम रखते हुए विभिन्न सामाजिक कार्यों के अलावा सभी धर्मो के करीब 5400 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, जरूरत मंद परिवारों को 3626 बार शव सुरक्षा यंत्र, 1562 बार अंतिम यात्रा यान, 467 बार मोक्ष वाहन आदि का सहयोग प्रदान किया जा चुका है। इस मोके पर कृष्णा गुप्ता, आभा वार्ष्णेय, प्राची वार्ष्णेय, काजल धीरज,गुंजन दुवे,अरुणा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।