सर्वधर्मं समभाव की प्रतीक मानव उपकार सामाजिक संस्था रजि द्वारा पिछले 25 सालों से जहॉ लावारिस अज्ञात शवों का उनके धर्मानुसार अंतिम संस्कार किया जा रहा हें तों वही उनकी आत्मा की शांति हेतु हिन्दू धर्मं कें शवों की अस्थियों का विसर्जन एवं पिंडदान किया जाता हें तों मुस्लिम धर्मानुसार उनकी रूह की शांति हेतु कुरानखुआनी कराती हें| मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी के अनुसार संस्था के मानव सेवकों नें पितृपक्ष में जहॉ हिन्दू शवों की आत्मा की शांति हेतु गया जाकर पिंडदान किया तों वहीँ मुस्लिम धर्मं के अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार उपरांत उनके धर्मानुसार नुमाइश मैदान स्थित मस्जिद में कुरानखुआनी कार्यक्रम आयोजित किया| इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक फैज मोहम्मद एवं शकील अंसारी ने बिभिन्न मदरसों से बच्चों कों बुलवाकर लावारिस अज्ञात शवों की रूह की शांति हेतु कुरान खुआनी कर फातिहा पड़वाया| इस मौके पर इंजीoइजहार अहमद ,हाजी आदिल रिजवान एवं राशिद अनवार ने तबरूक्क बाँटा | कुरानखुआनी के दौरान मानव उपकार संस्था के विष्णु कुमार बंटी,अशोक गुप्ता”गोल्डी”,हरिकृष्ण मुरारी शर्मा”एडo”,तृषार वार्ष्णेय,अफजाल अंसारी, योगेश वर्मा,शाहिद , सिराज अहमद , राशिद, शादाब हक़, डाoएसoकेoगौड़ आदि मानव सेवक उपस्थित थे |