Spread the love पर्यावरण संरक्षण गतिविधि हरिगढ़ महानगर के अंतर्गत डीएस बाल विद्यालय में”एक पेड़ देश के नाम” अभियान के संबंध में पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में रणवीर सिंह( प्रांत संयोजक-पर्यावरण संरक्षण गतिविधि)ने बताया कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण करना बहुत जरूरी है,इसके अभाव में पृथ्वी पर निवास करने वाले जीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।साथ ही उन्होंने”एक पेड़ देश के नाम” अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय स्तर तथा अपनी बस्तियों में पर्यावरण संरक्षण समितियों का गठन करके समाज को जाग्रत किया जाए तथा बीजारोपण से वृक्षारोपण किया. डीएस बाल विद्यालय के प्रधानाचार्य रचना गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण और प्रकृति की सुंदरता मनुष्य को प्रफुल्लित कर देती है. उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु सभी को शपथ दिलाई तथा विद्यालय स्तर पर शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा एक पर्यावरण संरक्षण हेतु एक समिति बनाने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम अनिल अग्रवाल (महानगर संयोजक-पर्यावरण संरक्षण गतिविध नेतृत्व में संपन्न हुआ ब्रज प्रांत नारीशक्ति सदस्य नीलम श्रीवास्तव हरिगढ़ महानगर विभाग संयोजक विकास, महानगर संयोजक नारी शक्ति रश्मीपंकज एनजीओ प्रमुख सुमितसमी जनसंवाद प्रमुख शशांक शिक्षा संस्थान प्रमुख लक्ष्मीनारायण पेड़ आयाम प्रमुख रवि संत रविदास नगर प्रमुख पर्यावरण बलवीर सिंह केशव नगर पर्यावरण प्रमुख दीपू विद्यालय के अधयापकों सहित 611 छात्र उपस्थित थे। Post navigation समाजवादी पार्टी की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व महासचिव ने आगामी निकाय चुनाव में सपा की प्रचंड जीत होने का किया दावा ओजोन सिटी ने पेश की मिसाल, धूम धाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती