Spread the love
अलीगढ़ सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका रूपी पौधा अब सबल होकर न जाने कितने ही प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के जीवन में सफलता रूपी छांव ला चुका है। अब जिला प्रशासन को भी इस पौधों को साज-संवारकर इसे और मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता महसूस हुई है ताकि समाज को सरकारी अफसर के रूप में इसके अनगिनत फल प्राप्त हो सकें।
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के दूत के रूप में मालवीय पुस्तकालय स्थित सिविल सेर्विसेज मार्गदर्शिका का जायजा लेने पहुॅची विकास की मुखिया आकांक्षा राना ने मालवीय पुस्तकालय एवं सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से आवश्यकताओं एवं बुनियादी व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों के पठन-पाठन, संचालित पाठ्यक्रम, शिक्षकों की व पाठ्य सामग्री की उपलब्धता समेत बुनियादी सुविधाओं के बारे में बच्चों से सीधे बात की। उन्होंने छात्र-छात्राओं समेत मालवीय पुस्तकालय एवं मार्गदर्शिका प्रबन्धन व अध्यापकों को आश्वस्त किया कि जल्द ही जिलाधिकारी के कुशल प्रयासों से सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका एवं मालवीय पुस्तकालय में व्यवस्थाओं में सुधार, मरम्मत, जीर्णाेद्धार के कार्य कराए जाएंगे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *