मुस्कुराहट की पहल संस्था को तीन साल सफलतापुर्वक पूर्ण हुए साथ ही साथ संस्था ने अपना पंजीकरण 12A और 80G (टैक्स बेनिफिट्स) में पूर्ण किया। इस अवसर पर नवीन उपाध्यक्ष और सयुक्त सचिव ने संस्था का कार्यभार संभाल। जिसमें नए उपाध्यक्ष के रूप में सारिका सिंह और वेदांत अग्रवाल साथ ही नए सयुक्त सचिव के रूप में प्रशांत उपाध्याय और हर्ष पाराशर ने अपना दायित्व संभाला। योगिता सिंह, सचिन चौधरी, पुस्कर सिंह को भी सम्मान देके कार्य समिति में शामिल किया। इस अवसर पर डॉ. ललिता गुप्ता अध्यक्ष और रिशांक अग्रवाल संस्थापक ने नवीन कार्य समिति को सम्मान देते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रकट की।