आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव समापन के तहत संपूर्ण भारतवर्ष में मेरी माटी मेरा देश अभियान व हर घर तिरंगा अभियान के तहत अलीगढ़ के ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर से लाल डिग्गी सर्किल तक नगर निगम द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रन रैली का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल,नगर आयुक्त अमित आसेरी,अपर नगर आयुक्त ऋतु पुनिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।तिरंगा रैली घन्टाघर से सेवा भवन लाल डिग्गी सर्किल होते हुए वापिस सेवा भवन तक निकाली गयी। रैली में राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़ पब्लिक स्कूल,टीकाराम इंटर कॉलेज, टीकाराम डिग्री कॉलेज,ब्लॉसम स्कूल, एनसीसी कैडेट्स विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारी स्काउट एंड गाइड स्कूलों के छात्र विभिन्न रोटरी व इनरव्हील क्लब के सदस्य मौजूद रहे। नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी स्कूली छात्र-छात्राओं अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। महापौर ने कहा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देशवासियों के दिलों में मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति संविधान के प्रति बफादारी का जज्बा इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रहा है अलीगढ़ नगर निगम ने इस तिरंगा रैली के माध्यम से खूबसूरत देशभक्ति का संदेश देने का एक सराहनीय प्रयास किया है।नगरायुक्त ने कहा देशव्यापी अभियान मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान ने हमें यह अवसर दिया है कि हम अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने इतिहास को और भी करीब से जाने, क्योंकि जब आप आजादी के संघर्ष के बारे में पढ़ेंगे और उसे करीब से जानने का प्रयास करेंगे। अपर नगरायुक्त,नोडल अधिकारी ऋतु पूनिया ने बताया तिरंगा रन रैली के माध्यम से अलीगढ़ नगर निगम का प्रयास हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का रूप देखकर उत्सव की तरह मनाने का है। तिरंगा रैली की व्यवस्थाएं सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, मनोज कुमार प्रभात नगर स्वास्थ्य अधिकारी,लेखा अधिकारी राजीव कुमार चौधरी,नाज़िर संजय सक्सेना, मीडिया सहायक अहसान रब द्वारा सहयोग किया। तिरंगा रैली में समस्त अधिकारी कर्मचारी समस्त पार्षद मौजूद रहे।