विकास क्षेत्र लोधा के अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनूपुर कम्पोजिट के प्रांगण में प्रभारी प्रधानाध्यापक महेश चन्द्र राजपूत के निर्देशन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माधुरी, खुशबू, सुनैना, गुनगुन, महक चौधरी,लक्ष्मी, वर्षा, तनु, खुशबू कुमारी, काजल,गुंजन, आरोही ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर राजपूत ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से बालिकाएं अपने मनोभावों को मेहंदी के माध्यम से अपने हाथों पर उकेरतीं हैं। जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व परिमाजन का सशक्त माध्यम होती हैं।प्रतियोगिता निर्णायक प्रधानाध्यापिका प्रमिला आर्य, सहायक अध्यापिका ममता द्वारा महक चौधरी को प्रथम, माधुरी को द्वितीय तथा गुनगुन को तृतीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्रपाल सिंह सायरा बानो, विमला देवी, पूरन देवी, पूजा, हिमानी की उपस्थिति सराहनीय रही।