शुक्रवार को अलीगढ़ की प्रमुख समाज सेवी संस्था युवा प्रतिष्ठा द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम क्रिस्टल ओक, सिटी मॉल, सेंटर पॉइंट अलीगढ पर आयोजित हुआ। संस्था की सेन्टरी भूमिका गुप्ता ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम सोनम वार्ष्णेय की अध्यक्षता में हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ तीन मुख्य अतिथि मीनाक्षी जैन, आरती मित्तल, ज्योति मित्तल ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तीज महोत्सव पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे ट्रेजरार डाक्टर नेहा त्यागी, भूमिका गुप्ता, शाक्षी गर्ग, तनुजा वार्ष्णेय, शुचि गुप्ता, नीतू वार्ष्णेय, ऋतु गुप्ता, मोनिका वार्ष्णेय सोनम वार्ष्णेय, निशिका वार्ष्णेय, पारुल जिंदल, प्रियंका गर्ग, नेहा गुप्ता, शालिनी वार्ष्णेय, शिल्पी वार्ष्णेय, सलोनी गुप्ता, अमली वार्ष्णेय, रूपिका गुप्ता, ज्योति वार्ष्णेय सावन के गीतों की गायन तथा सिंगल एवम ग्रुप में नृत्य प्रस्तुति किया। इस मौके पर निकिता महेश्वरी, डाक्टर इंदु मितल, डॉक्टर रूबी शेखर, रिचा राठी, डॉक्टर श्रुति, नेहा अग्रवाल, हिमानी गुप्ता, डॉक्टर दीप्ति वार्ष्णेय उपस्थित रहे।