Spread the love स्टेनली होटल नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में केसरिया हिन्दू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष गोरक्षा प्रकोष्ठ अर्चना सक्सेना की संस्तुति पर संगठन द्वारा राज सक्सेना को केसरिया हिन्दू वाहिनी का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के द्वारा आगामी समय मे होने वाले 10 दिसम्बर के राष्ट्रीय अधिवेशन एव संगठन की आगामी दो वर्षों की योजनाओं का खाका खींचा गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गोवा,आंध्र प्रदेश, गुजरात,राजस्थान, देहली ,उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड के सभी पदाधिकारियों मौजूद रहे। स्टेनली होटल नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज सक्सेना का संगठन के प्रति कड़ी मेहनत और लगन को देखते हुए केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रतिष्ठित पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री गो रक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केसरिया हिन्दू वाहिनी के संस्थापक अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने राज सक्सेना को मनोनयन पत्र देते हुए आशा व्यक्त कि वह संगठन के उद्देश्यों को मज़बूती से बढ़ाने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में अतुल मिश्रा संस्थापक,रजनी शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, मनोज सक्सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष,अर्चना सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष गो रक्षा प्रकोष्ठ,डॉ दुष्यंत सक्सेना महासचिव आदि उपस्थित रहे। Post navigation रोटरी क्लब अलीगढ़ सेंट्रल को कानपुर में मिला सम्मान युवा समाजवादियों ने किया सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत