राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा पूरे देश मंं एक पेड़ देश के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा 1 जुलाई से 25 अगस्त तक पूरे देश में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शिक्षा मंत्रालय व पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समर्थन किया गया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के ब्रज प्रांत अलीगढ़ महानगर में विभिन्न स्कूलों के लगभग 6900 छात्रों ने भाग लिय। जिनको भारत सरकार द्वारा ई-प्रमाण पत्र दिया गया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विभाग संयोजक विकास, महानगर संयोजक अनिल अग्रवाल, सह संयोजक जितेंद्र गर्ग, सुमित शम्मी एनजीओ प्रमुख वह सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा तथा हरिगढ़ ने ब्रज प्रांत मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल तथा डीएस बाल मंदिर, व टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया।