Spread the love
रॉक्स कपल क्लब द्वारा श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रावण मास एवं चंद्रयान-3 की सफलता के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सभी भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। इसके साथ ही चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी सदस्यों और आगंतुकों द्वारा भारत देश का तिरंगा लहराते हुए दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए गाने पर सभी झूमने लगे। उसके उपरांत ठाकुर जी की महाआरती और प्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य संयोजक कमल गुप्ता बाबा, हिमांशु रॉकस्टार, अमित गुप्ता कोनार्क, मनोज एडवोकेट, विजय कांत वार्ष्णेय, गौरव शर्मा,विवेक गुप्ता, अर्चित अग्रवाल, मोहित अरोरा, हर्षिल अग्रवाल, मित्तल,सुरभि अरोरा,श्वेता गुप्ता,उर्वशी अग्रवाल,नूपुर माहेश्वरी,सोनम अग्रवाल,मोना वार्ष्णेय,मधु वार्ष्णेय,निशु गुप्ता,रितिका जैन, श्रुति शर्मा, अनुष्का वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *