Spread the love

स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रतिबंधित पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश के क्रम में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में किशनपुर तिराहे से क्वारसी चौराहे तक अवैध अतिक्रमण अभियान, गंदगी, प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन अभियान चलाया गया।सहायक नगर आयुक्त ने बताया शनिवार को अतिक्रमण व प्रतिबंधित पॉलिथीन अभियान किशनपुर तिराहा से क्वारसी चौराहे तक चलाया गया जिसमें प्रवर्तन दल,स्वास्थ्य विभाग की टीम कैटल कैचर टीम,जेसीबी और निर्माण विभाग टीम ने अभियान चलाते हुए गंदगी, अवैध अतिक्रमण, प्रतिबंधित पॉलिथीन के 7 केस के सापेक्ष रुपए 109200 का जुर्माना वसूला। उधर जोन -3 के जोनल अधिकारी आरपी सिंह ने अपने जोन में प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन अभियान चलाते हुए 15000 का जुर्माना वसूला। अभियान में एसएफआई योगेंद्र यादव,प्रवर्तन दल से निशित सिंघल,एमपी सिंह, अशोक शर्मा व राशिद मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *