उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के 40 वां दो दिवसीय महाधिवेशन आगरा में सफलता पूर्वक सम्पूर्ण हुआ। जिसमें पूरे प्रदेश से खंडीय कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय दिया। चुनाव प्रदेश कार्यकारिणी एवम 18 मण्डल का हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दूसरी बार पदमनाभ त्रिवेदी विजयी हुए एवं प्रदेश महामंत्री पर जेपी पाण्डेय तीसरी बार निर्वरोध चुने गए। साथ ही 18 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवम संगठन मंत्री भी चुने गए। अलीगढ़ मंडल रज्जू सिंह (अलीगढ़) मंडल अध्यक्ष एवं आज़ाद खान (कासगंज) मंडल महामंत्री दूसरी बार निर्वरोध चुने गए साथ ही खजान सिंह (अलीगढ़) उपाध्यक्ष अजय कुमार कनोजिया (कासगंज) कोषाध्यक्ष एवम वीरपाल यादव (हाथरस) संगठन मंत्री पहली बार निर्वरोध चुने गए। कासगंज पहुँचते ही कर्मचारियों में भारी उत्साह दिखने को मिला जहां दोनों पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।जिसमें जिला अध्यक्ष गौरव माथुर, मोहित तायल, पराग कुशवाहा, वसीम अली विपिन कुमार प्रशासनिक अधिकारी सूर्य प्रताप, धर्मेंद्र कुमार राजकीय ठेकेदार विद्याराम वर्मा एवम राजपाल नेताजी आदि मौजूद रहे।