वार्ष्णेय समाज के सामाजिक संगठन वार्ष्णेय पहल संस्था(रजि0) ने अपने नाम के अनुरुप पहल करते हुए आज वार्ष्णेय समाज के एक आर्थिक रूप से अक्षम परिवार के बच्चों को पाठ्य सामिग्री प्रदान की। संस्था के कार्यसमिति सदस्य चिरंजीव वार्ष्णेय जी के द्वारा जानकारी मिली कि शहर के कृष्णा टोला स्थितअपने समाज के चार बच्चों जिनका एडमिशन माहेश्वरी मांटेसरी स्कूल में हुआ है ,उनको पाठ्य सामिग्री की आवश्यकता है। इस विषय पर संस्था के पदाधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। संस्था के संयुक्त महामंत्री जतिन वार्ष्णेय”सी.ए.” ने पहल करते हुये अपनी ओर से चारों बच्चों को अपनी ओर से पाठ्यसामग्री उपलब्ध करवाने की बात कही। इसके बाद आज वार्ष्णेय पहल संस्था(रजि0)द्वारा आज इन चारों बच्चों को पाठ्यसामग्री प्रदान की गई। इस मौके पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय”पीतल”, संस्थापक महामंत्री अमित गुप्ता” किताब”,संस्थापक कोषाध्यक्ष हिमांशु वार्ष्णेय”केनरा बैंक”, घनेन्द्र गुप्ता,सी.ए. जतिन वार्ष्णेय ,कन्हैया लाल गुप्ता, तनुराग वार्ष्णेय, चेतन स्मार्टी, चिरंजीव वार्ष्णेय,नितिन वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय बालाजी, कुश वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय,विकास वार्ष्णेय दिनेश,कान्हा वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, यतीश वार्ष्णेय,अभिषेक बजाज, पंकज वार्ष्णेय,शुभम कंबल,नवरत्न वार्ष्णेय,मनोज लकी आदि लोग मौजूद रहे।