विकास खण्ड बिजौली के 9 ग्रामों में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत किसानों और वैज्ञानिकों के बीच विचार-विमर्श कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, के0वी0के0, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभागों के वैज्ञानिक एवं अधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम में किसानों को पराली प्रबंधन, नर्सरी मैनेजमेंट, जैविक कीटनाशक, डी0एस0आर0 पद्धति, संरक्षित खेती, फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, नैनो यूरिया जैसे नवीनतम कृषि तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि 10.06.2025 को विकास खण्ड चण्डौस के 9 ग्रामों में भी इसी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे। किसानों से अपील है कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर वैज्ञानिक जानकारियों का लाभ उठाएं।