भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला अध्यक्ष डॉ विवेक सारस्वत के निर्देशानुसार एक आवश्यक बैठक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा बारहद्वारी कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा संपत्ति कर पर आज तक किसी भी प्रकार की इस वित्तीय वर्ष में छूट नहीं दी जा रही है यह जनता के साथ पूर्णतया खिलवाड है जबकि पूर्व में हमेशा छूट दी गई है तथा द्वितीय वर्ष 2022-23 जो आपत्तियां 31 मार्च 2023 तक जमा कर दी गई है उनका निस्तारण होकर अभी तक सॉफ्टवेयर में नहीं चढ़ाया गया है जिससे जनता पर बकायदारी दर्शाई जा रही है उपरोक्त बिंदुओं को लेकर इस बैठक में निर्णय लिया गया महापौर नगर निगम अलीगढ़ को अवगत कराया जाएगा। इसी संबंध में एक पत्र महापौर नगर निगम अलीगढ़ को संबोधित करते हुए जनहित में 20% की छूट प्रदान करना तथा गत वित्तीय वर्ष में आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात उसमें भी 20% की छूट दी जाए एवं कोई ब्याज न ली जाए ऐसा अधिकारियों को आदेशित करने का अनुरोध किया गया है। बैठक में वीरेंद्र सिंह,अलका गुप्ता, लक्ष्मीनारायण लच्छौ,पंकज सक्सेना, गंगा प्रसाद प्रधान उपस्थित रहे।