विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उoप्रo के आह्वान पर संघर्ष समिति 03 दिसंबर 2022 को किए गए समझौते का क्रियान्वयन न होने तथा उत्पादन निगम और पारेषण में बड़े पैमाने पर निजीकरण का निर्णय लिये जाने के विरोध में प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल डिस्कॉम आगरा कार्यालय पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति एटा एवं जवाहरपुर परियोजना सहित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों एवं निविदा/संविदा कर्मचारियों द्वारा जन जागरण अभियान के तहत रैली निकालकर सभा का आयोजन किया गया जिसमें 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल की तैयारी तेज करने का निर्णय लिया गया। 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल के पहले 14 मार्च को राजधानी लखनऊ सहित समस्त जनपद/परियोजना मुख्यालयों पर शान्तिपूर्वक मशाल जुलूस निकाले जायेंगे। संघर्ष समिति की मुख्य मांग है कि 03 दिसम्बर के समझौते का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये, वर्ष 2000 के बाद में सभी बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन की व्यवस्था लागू की जाये और बिजली निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लि का गठन किया। संघर्ष समिति की बैठक में लखनऊ से आए केन्द्रीय पदाधिकारियों मे जितेंद्र सिंह गुर्जर महासचिव अभियंता संघ, जयप्रकाश अध्यक्ष जे ई संगठन ,सीबी उपाध्याय अध्यक्ष प्राविधिक कर्मचारी संघ, आलोक श्रीवास्तव संयुक्त सचिव अभियंता संघ ,सोहेल आबिद महामंत्री बिजली मजदूर संगठन एवं एटा समिति से सौरभ त्रिपाठी, लालाराम पुरी, वीरेश कुमार, विशाल कुलश्रेष्ठ, राधेश्याम गुप्ता, अजीत उपाध्याय, विनोद कुमार, सुमित कुमार सोनी,राजू सिंह, सीoवीo सिंह, आशीष शर्मा ,दुर्ग पाल सिंह , अरविंद कुमार सुरेंद्र कुमार अमित कुमार अभिमन्यु कुमार सिंह, संजय कुमार के साथ-साथ जनपद एटा के समस्त संगठनों के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।