Spread the love
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र महानगर अलीगढ़ की एक प्रेसवार्ता मनकामेश्वर सेवा सदन खेर रोड पर आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी ने की तथा संचालन युवराज गौतम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि हर हाल में व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु कटिबद्ध है,आज व्यापार मंडल के बढ़ते हुए कुनवे पर राजनैतिक दलों की भी नजर है। लेकिन हमें किसी भी दल दल में नहीं फसते हुए केवल व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करना है। हमें हर बाजार में व्यापार मंडल का गठन करके एक एक व्यापारी को संगठित करना है तभी हम व्यापारी सही मार्गदर्शन दे पाएंगे। महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी ने महानगर की पांच नई क्षेत्रीय ईकाईयों का गठन किया है। इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विनय गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल, मंडल महामंत्री अजय लिथो, प्रदेश महिला महामंत्री संगीता वार्ष्णेय, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री ई. रत्नाकर आर्य, जिला महामंत्री शिवकुमार पाठक, आलोक प्रताप सिंह, आशीष डिस्पोजल, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल वसंल,सतीश वार्ष्णेय,अजय शर्मा, उमेश गौड़, प्रदीप कूलर, विपिन कुमार,पवन वाष्र्णेय,प्रिया सिंह चौहान, सुनीता पेठा,निगहत परवीन गोपाल राजपूत आदि सैकड़ों व्यापारी थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *