Spread the love

प्रथम देवता भगवान गणेश का महिमा का बखान आज से शुरू हो गया। महानगर के अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर में शुक्रवार को शिव-पार्वती विवाह से गणेश चतुर्थी का आगाज हुआ। 11 दिन चलने वाले वृहद और भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तों का मंदिर में माथा टेकते हैं। शुक्रवार को सुबह से महंत विनय नाथ महाराज भगवान गणेश की पूजा अर्चना शुरू की। भगवान की आरती और पूजन के बाद 11 बजे से जगदंबा भजन मंडल से पंडित अश्विनी देहलवी द्वारा शिव विवाह कराया गया। इसमें मुख्य यजमान पूजन रमेश सक्सेना और पत्नी सीमा रहीं। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जो कार्यक्रम में चार चांद लगाएं। शिव पार्वती विवाह में भक्तों ने खूब आनंद लिया। साथ ही भोले तेरी भांग हम पे नाय घुटे, हर हर महादेव शिव शम्भू के भजनों पर भक्तों ने खूब नृत्य किया। मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने बताया कि 11 दिवसीय कार्यक्रम महंत विनय नाथ महाराज के सानिध्य में कराया जाएगा। इस मौके पर दिलीप सैनी, दीपक वार्ष्णेय, चित्रांश गुप्ता, लवी वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, कृपा देवी, कामनी वार्ष्णेय, तुलसी जोहरी, अनामिका, नितिन वार्ष्णेय, नवरत्न, ममता यादव, हनी वार्ष्णेय, कमल वार्ष्णेय मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *