शिक्षक नगर कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस पर कथा व्यास पं. खुशीराम आचार्य ने श्री हरि के 24 अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने रामावतार, बलराम अवतार, कृष्ण अवतार सहित कई अन्य अवतारों के बारे में भक्तों को श्लोक और भजनों के माध्यम से जानकारी दी।
आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने हवन यज्ञ कराया। कथा में नगर निगम के उपसभापति दिनेश जादौन, बलबीर शर्मा, विजय भारद्वाज, जुगल किशोर उपाध्याय और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
