श्री कृष्णा भक्ति क्लब के तत्वावधान में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, निकट पालीवाल इंटर कॉलेज, अचल ताल में चल रही श्री मद भागवत कथा के प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का शुभारंभ कौशल नाथ महाराज ने हरी झंडी दिखाकर और रिवन काटकर किया। इसके बाद कथा व्यास डॉ. ऋषभ देव ने कथा सत्र की शुरुआत गुरु वंदना, मंगला चरण और श्री मद भागवत के महत्व पर चर्चा करते हुए की। कथा में भगवान श्री कृष्ण की महिमा और परिछित के जन्म की कहानी सुनाई गई। उन्होंने भगवान के भजन “भगवान मेरी नईया पल्ली पार लगा देना, अब तक तो निभाई है, आगे भी निभा देना” का गायन भी किया। कथा के अंत में श्री भागवत जी की आरती कर आज की कथा का विश्राम किया गया। कथा के आयोजन में गीता देवी (मुख्य यजमान), मुन्नी देवी, जगदीश प्रसाद शर्मा, लोकेश दीक्षित, नरेश, दिनेश, अशोक माहेश्वरी, सुनील भारद्वाज, और अन्य प्रमुख भक्तगण उपस्थित थे।