श्री रामलीला गौशाला कमेटी रजि. के तत्वाधान में श्री आदर्श रामलीला मंडल रजि. मथुरा द्वारा पंडित श्री राघवेंद्र देव चतुर्वेदी के निर्देशन में श्री रामलीला का मंचन अचल ताल स्थित रामलीला मैदान, अलीगढ़ पर किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री रामचंद्र जी के पूजन से हुई, जिसमें विमल अग्रवाल, महेश अग्रवाल (यूनिक ज्वेलर्स) और अमित अग्रवाल (लकड़ी वाले) ने पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया। लीला में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म, अयोध्या में बधाई, विश्वामित्र का आगमन, ताड़का वध, मारीच और सुभाऊ वध का मंचन किया गया। राजा दशरथ अपनी संतान के बिना चिंतित थे, जिन्हें गुरु वशिष्ठ जी ने चार पुत्रों का आशीर्वाद दिया। राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति यज्ञ किया गया, जिसके फलस्वरूप उन्हें राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न प्राप्त हुए। इसके बाद, गुरु विश्वामित्र ने यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान राम और लक्ष्मण को आमंत्रित किया। मार्ग में ताड़का का वध किया गया। यज्ञ के दौरान मारीच और सुभाऊ ने विघ्न डाला, जिन्हें भगवान राम ने पराजित किया। इस कार्यक्रम में सचिव अरविंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष टी एन मित्तल, संयोजक विक्रांत गर्ग, और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।