भारत रत्न संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती घंटाघर पार्क अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई। गिरीश यादव ने बताया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान में सभी को बराबर का हक दिया लेकिन आज की वर्तमान सरकार संविधान को खत्म करने जा रही है हम सबको मिलकर संविधान बचाना है बाबा साहब के मिशन को पूरा करना है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश यादव एवं भीम आर्मी के पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी के डॉक्टर कृपाल सिंह यादव, विजय प्रजापति, अहमद सईद सिद्धकी, मनोज जाटव,संतोष यादव, डॉक्टर भूरी सिंह, डॉ पुष्पेंद्र महेश सागर, अरुण यादव, सोनू पंडित, रहीमुद्दीन नीरज यादव, पवन यादव, पप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे।