Spread the love

जयगंज स्थित कैंप कार्यालय पर महानगर महासचिव मनोज यादव की अध्यक्षता में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास साथ मनाया गया। सपा के नि महानगर महासचिव मनोज यादव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में समाजवादी सरकार बनना तय है। क्योकि जिस तरह से व्यापारी किसान से लेकर मजदूर तक सभी परेशान हो उठे है। लोगों की रोजी रोटी तक वर्तमान सरकार ने छीन ली है तो जनता ने भी सही समय आने पर करारा जवाब देने को तैयार बैठी है। और नि जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अर्जुन ने कहा कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बेहद सादगी में कार्यकर्ताओं के बीच रहने वाले बड़ी राजनीतिक शख्सियत है तथा सपा कार्यकर्ताओं के दुख सुख को हमेशा महसूस करके उनको हमेशा सम्मान देने का काम करते हैं इसलिए पूरे प्रदेश के सभी कार्यकर्ता उनको बेहद प्यार करते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नि महानगर महासचिव मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह,छात्र नेता मोहसिन मेवाती,मुकेश वशिष्ठ ,आरिफ सिद्दीकी, इमरान राजपूत आदि लोग मौजूद रहे.।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *