Spread the love समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर मनाया ।कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजय प्रजापति ने किया एवं आयोजन प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ पीतम सिंह लोधी ने किया जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने की। डॉक्टर कृपाल सिंह ने फूलन देवी के विषय में विस्तार से बताया। पीतम सिंह लोधी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता परम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने इनको 1996 में समाजवादी पार्टी का टिकट देकर मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ा कर उन्हें देश की पंचायत में भेजा जहां उन्होंने महिलाओं के शोषण एवं अत्याचार की खिलाफ आवाज उठाई। महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने भी इनके विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश यादव डॉक्टर कृपाल सिंह यादव विजय प्रजापति प्रीतम सिंह लोधी नूर अब्बासी सलमान सलमानी विजेंद्र सिंह यादव सुनीता यादव मंजू बघेल राहत अली पंकज यादव आरती सिंह सुधा गुप्ता राकेश यादव रहीमुद्दीन शीलू ठाकुर सोनू पंडित नीरज यादव सत्यपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। Post navigation अनिल राज गुप्ता प्रवक्ता व मुकेश सक्सैना हुए जनसम्पर्क अधिकारी त्योहारों पर होगी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था-नगर आयुक्त