Spread the love
क्वार्सी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में महानगर अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों एवम प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन एवम आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के द्वारा नवनियुक्त जिला उपाध्यक्षो जय कुमार सिंह उर्फ जैकी ठाकुर, डा. राधे कृष्ण शर्मा एवम प्रशांत वाल्मीकि का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। तीनों नवनियुक्त ज़िला उपाध्यक्षों से समाजवादी पार्टी एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों निर्देशों को जनजन तक पहुँचाने के कार्य में पूरे जोश के साथ जुट जाए। भाजपा शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार अपराध, बेरोजगारी चरम पर है। इसलिए केंद्र एवम् प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी की नीतियों एवम निर्देशों के अनुसार अपने दायित्व का दोगुनी क्षमता से निर्वहन करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य विनोद सविता, पूर्व ज़िला अश्वनी शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉक्टर बादशाह खान, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह माहौर ,जिला उपाध्यक्ष जय सिंह प्रजापति , समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव चमन जलालवी,पूर्व प्रदेश सचिव पूरनमल प्रजापति,जिला सचिव सूरजपाल राना ,पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष सगीर अहमद,जिला सचिव डॉक्टर केपीएस यादव ,मंजू बघेल, समाजवादी बाबासाहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव पूजा गौतम सहित अन्य सपाई नेता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *