समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिभू श्रीवास्तव की संस्तुति से क्वार्सी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर उपस्थिति में महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने शकुंतला सिंह, जिला उपाध्यक्ष, कविता यादव जिला कोषाध्यक्ष सहित 41 सदस्यों की जिला महिला सभा की टीम नामित की है। इस दौरान महिला सभा की प्रदेश सचिव निशा यादव, इंदु यादव, डॉ. गुलिस्ताना पूर्व जिलाध्यक्ष, आरती सिंह महानगर अध्यक्ष, मंजू बघेल, विजेंद्र सिंह यादव, कुंवर बहादुर बघेल, अशोक यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, ठा तेजवीर सिंह, राकेश यादव इत्यादि उपस्थित थे|