Spread the love हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष्य में सराय हाकिम महिला मंडल की तरफ से तीज महोत्सव का आयोजन सराय हाकिम में बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यकम में सभी महिलाएं हरे वस्त्र पहनकर शामिल हुईं। ब्रज में सावन की मल्हार से महिलाओं के कार्यक्रम की शुरुआत की। ढोलक की थाप पर सभी महिलाएं खुद को सावन के गीतों पर थिरकने से रोक नहीं पाई। कार्यकम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता व गेम्स का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक शोभा वार्ष्णेय रही। इस मौके पर कुमकुम बाला, सुमन, तुलसी वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय, रिंकल, उषा, क्षमा वार्ष्णेय, वैष्णवी, एकता, शिवानी, ऊर्वशी, सुमन आदि महिलायें मौजूद रहीं। Post navigation विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हुआ फोटोजर्नलिस्ट का सम्मान भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा ने किया हीमोग्लोबिन ब्लड टेस्ट कैंप का आयोजन