सर्व ब्राह्मण महासभा अलीगढ़ मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव अरविंद पंडित के नेतृत्व में अलीगढ़ जनपद के खैर विधानसभा के गांव ऐदलपुर में 13 जुलाई को हुई जघन्य घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़ित पक्ष प्रेम शंकर शर्मा उनके परिजनों से मिलकर उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के पश्चात गला घोटकर दबंगों के द्वारा हत्या कर देने पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से अलीगढ़ के पुलिस कप्तान से एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात भी की। जहां पर एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने सारे मामले का संज्ञान लेते हुए घटनाक्रम की बारीकी से जांच कराने एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जस्टिस फॉर ब्राह्मण संगठन के भी पदाधिकारी साथ में रहे जिनमें अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा, संजीव त्यागी, गोधन शर्मा, अशोक शर्मा, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे साथ ही सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव अरविंद पंडित ने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को हर स्थिति में न्याय दिलाया जाएगा।